समस्तीपुर, 05 सितम्बर (अशोक “अश्क”) आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। समस्तीपुर मंडल से गुजरने वाली 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है, साथ ही दो नई जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की भी घोषणा की गई है।

विस्तारित ट्रेनों का विवरण
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (05219/05220): अब 18 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को संचालित होगी।
- रक्सौल-उधना स्पेशल (05559/05560): 04 अक्टूबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को चलेगी।
- दौराई-समस्तीपुर स्पेशल (09617/09618): 03 अक्टूबर से 30 नवंबर तक शुक्रवार व रविवार को परिचालन जारी रहेगा।
- मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल (09189/09190): अब यह सेवा 04 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को उपलब्ध रहेगी।
- उधना-जयनगर स्पेशल (09031/09032): इसका संचालन 28 दिसंबर तक हर रविवार और सोमवार को जारी रहेगा।
नई पूजा स्पेशल ट्रेनों का विवरण: - बरौनी–सोगरिया (कोटा)–बरौनी स्पेशल (05211/05212):
05211 बरौनी से प्रत्येक शनिवार (20 सितंबर से 27 दिसंबर) को 16:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18:30 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
05212 सोगरिया से प्रत्येक रविवार (21 सितंबर से 28 दिसंबर) को 19:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23:45 बजे बरौनी पहुंचेगी।
कोच संरचना: 02 द्वितीय एसी, 05 तृतीय एसी, 02 इकोनॉमी एसी, 06 स्लीपर व 05 सामान्य कोच। - रक्सौल–वटवा (अहमदाबाद)–रक्सौल स्पेशल (05561/05562):
05561 रक्सौल से हर मंगलवार (16 सितंबर से 30 दिसंबर) को 11:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20:00 बजे वटवा पहुंचेगी।
05562 वटवा से प्रत्येक बुधवार (17 सितंबर से 31 दिसंबर) को 23:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 16:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
कोच संरचना: 01 तृतीय एसी, 09 स्लीपर व 08 सामान्य कोच।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व समय सारणी की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचें। यह पहल त्योहारों के दौरान आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

