पूर्णिया, 07 सितंबर (राजेश कुमार झा) कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूर्णिया कार्यक्रम 08 सितंबर की जगह 11 सितंबर को होगा. बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री पूर्णिया में कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद के लिए 08 सितंबर को जिले के के0 नगर प्रखंड में आने की सूचना थी.

लेकिन किसी कारणवश 08 सितंबर के कार्यक्रम को रद्द करते हुए, अगली तिथि 11 सितंबर को दी गई.बताते चलें कि मुख्यमंत्री के साथ संवाद को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे.कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस वर्ष मुख्यमंत्री की ये पहली कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम है. जिसको लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही है.बताते चलें कि मुख्यमंत्री तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे.बताते चलें कि बिहार में चुनावी माहौल शुरू हो चुका है.पक्ष,विपक्ष से लेकर जनता भी चुनावी मूड में आ चुकी है.जिसको लेकर मुख्यमंत्री भी अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने 11 सितंबर को पूर्णिया आने की संभावना है.कार्यकर्ताओं के संवाद के बाद मुख्यमंत्री पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर फाइनल समीक्षा बैठक करेंगे.उसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का मुआयना करेंगे.

