बक्सर, 9 सितंबर(विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के कुल 6 जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की अनुज्ञप्ति रद्य किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अनुज्ञप्ति रद्द करने की कारवाई करते हुए 4 जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जब कि दो दुकानदार के खिलाफ नीलाम वाद की कारवाई की गई है। इसकी पुष्टि अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने की है।

अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि नावानगर के गिरधर बरांव के गोरख नाथ राम, सिमरी के दुल्हपुर के अवधेश राम, नावानगर के बाबूगंज इंग्लिश के बुद्धन राम एवं नावानगर के अतमी गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के खिलाफ दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की कारवाई की गई है।

जबकि सिमरी प्रखंड के केशोपुर गांव के दुकानदार विनोद राय एवं डुमरांव प्रखंड के कुशलपुर गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार गुप्तेश्वर राम के दुकान की अनुज्ञप्ति रद्य करते हुए उनके विरूद्ध नीलाम वाद की कारवाई की गई है। अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की दुकान का भौतिक सत्यापन के दौरान स्टाॅक सही नहीं पाए जाने केेेेेेेेेेेेेे खिलाफ कारवाई की गई है।

