समस्तीपुर, 10 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर के हसन के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने वरिष्ठ पत्रकार और ‘द टेलीग्राफ’ के संपादक संकर्षण ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि ठाकुर का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूर्व विधायक ने कहा कि संकर्षण ठाकुर एक निर्भीक और विचारशील पत्रकार थे, जिन्होंने बिहार की राजनीति पर गहरी पकड़ के साथ कई चर्चित पुस्तकें लिखीं। इनमें ‘अकेला आदमी’ और ‘द ब्रदर्स बिहारी’ जैसे शीर्षक प्रमुख हैं, जो बिहार की राजनीति की गहराइयों को उजागर करते हैं।
पुष्पम ने कहा कि पत्रकारिता में उनका योगदान अमूल्य रहा है और आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों व लेखनी से प्रेरणा लेती रहेंगी

