हैदराबाद, 20 सितम्बर (अंकिता राय) तेलंगाना का पारंपरिक फूलों का पर्व बथुकम्मा 2025 इस साल पहले से कहीं अधिक भव्य रूप में मनाया जाएगा। पर्यटन विभाग ने 21 से 30 सितम्बर तक चलने वाले इस पर्व को वैश्विक पहचान दिलाने की योजना तैयार कर ली है।
धिकारियों के अनुसार, इस बार आयोजन को Rio Carnival जैसी भव्यता दी जाएगी। इसके तहत हैदराबाद की हुसैनसागर झील में “फ्लोटिंग बथुकम्मा” की झाँकियाँ सजाई जाएँगी, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। इसके अलावा, शहर भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य-संगीत और व्यंजन मेलों का आयोजन भी किया जाएगा।

पर्यटन विभाग का मानना है कि इस पहल से तेलंगाना की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलेगी। साथ ही, राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार हजारों देशी-विदेशी पर्यटक हैदराबाद पहुँचेंगे और इस रंग-बिरंगे उत्सव का आनंद लेंगे। बथुकम्मा न केवल महिलाओं का उत्सव है, बल्कि यह तेलंगाना की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनता जा रहा है।

