नगर के चंद्रगोकुल रोड में सीवान युवक के पास से 7.50 लाख रुपये बरामद जांच में जुटी टीम आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने शुरू की नकदी की जांच

गोपालगंज, 7 अक्तूबर (निज संवाददाता) शहर के चंद्रगोकुल रोड में सोमवार की देर शाम पुलिस ने एक युवक के पास से 7 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद इस बरामदगी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और रकम की विधिवत जांच शुरू कर दी गई है।


एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चंद्रगोकुल रोड पर एक युवक के पास भारी मात्रा में कैश उपलब्ध है। जिसके बाद अंचलाधिकारी व नगर थानाध्यक्ष की टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए सीवान के युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में कैश मिला। जब उससे पूछताछ की गई तो वह रुपये के स्रोत और उद्देश्य के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की सूचना आयकर विभाग एवं निर्वाचन आयोग को भी दी गई है। अधिकारियों के अनुसार,बरामद नकदी की जांच यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि कहीं यह चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने या अवैध लेन-देन के लिए तो नहीं रखी गई थी। एसपी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में नकदी,शराब और अन्य संदिग्ध सामग्रियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी के पास से भारी मात्रा में नकदी मिलने पर उसकी पूरी विधिक प्रक्रिया के तहत जांच की जाएगी।

More From Author

जिले में चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क,सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई चौकसी 24 घंटे निगरानी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान को ले अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति

मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा, लोकतंत्र पर बताया सीधा हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:32 am, Aug 10, 2026
temperature icon 30°C
Partly Cloudy
Humidity: 67 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 28%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.32 mm 32% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.04 mm 18% 13 mph 70% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 10% 14 mph 61% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 13% 12 mph 64% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 9% 10 mph 67% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.19 mm 20% 6 mph 70% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0.15 mm 20% 7 mph 75% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm