जनगण मंगल दायक जय हो भारत भाग्य विधाता से गुंजा गांव व शहर की गलियां-

जनगण मंगल दायक जय हो भारत भाग्य विधाता से गुंजा गांव व शहर की गलियां-जिले व मिंज स्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा -प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां गोपालगंज। शहर के ऐतिहासिक मिंज स्टेडियम में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास पूर्वक देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिले के प्रभारी मंत्री कृष्णानंद पासवान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। जिसके बाद पूरा स्टेडियम भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। इस दौरान डीएम पवन कुमार सिंहा,एसपी अवधेश दीक्षित डीडीसी कुमार निशांत विवेक एसडीएम अनिल कुमार के साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। सुबह निर्धारित समय पर प्रभारी मंत्री मिंज स्टेडियम पहुंचे। पुलिस बैंड की धुन पर उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इसके उपरांत मंत्री द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया।

जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, उपस्थित जनसमूह ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों जिला पुलिस बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस व गृहरक्षकों ने प्रभावशाली परेड करते हुए तिरंगे को सलामी दी। उनकी कदमताल और अनुशासन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ध्वजारोहण के बाद, प्रभारी मंत्री ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सर प्रथम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें उन महान बलिदानियों के त्याग और तपस्या का स्मरण कराता है, जिनकी वजह से हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। मंत्री ने इसके बाद राज्य सरकार व केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व सुधारों पर प्रकाश डाला,जिसमें सरकारी स्कूलों में नामांकन में वृद्धि,शिक्षकों की नियुक्ति व आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का विकास आदि शामिल था। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। जिससे आम जनता को लाभ मिल रहा है।

कृषि क्षेत्र में सरकार की सफलताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने किसानों के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं, जैसे कि फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि इन प्रयासों से किसानों की आय में वृद्धि हुई है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।इसके अतिरिक्त, उन्होंने सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास में हुई प्रगति का भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल और 24 घंटे बिजली पहुंचाना है। रोजगार सृजन के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों को बताते हुए उन्होंने युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों और नई नौकरियों के अवसरों की उपलब्धता पर जोर दिया।प्रभारी मंत्री ने अंत में उपस्थित सभी लोगों से देश के विकास और प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।-जिले के अन्य संस्थानों पर भी फहराया तिरंगावही जिला जज नीना गुप्ता ने न्यायालय परिसर में तिरंगा फहराया। जबकि एसपी अवधेश दीक्षित पुलिस कार्यालय,एसडीओ अनिल कुमार अपने कार्यालय में पुलिस लाइन में रक्षित डीएसपी सुबोध कुमार, नगर थाने प्रवीण प्रभाकर,अंचल में सीओ रजत वर्णवाल,वही बाल विकास परियोजना में डीपीओ सीमा श्रीवास्तव,सदर अस्पताल में सीएस डॉ बीरेंद्र प्रसाद,शिक्षा कार्यालय में डीईओ योगेश कुमार,वही सभी कार्यालयों पर उसके प्रमुख द्वारा तिरंगा फहराया गया।

More From Author

पूर्णिया एयरपोर्ट..कई काम बाकी…चुनाव से पहले पूरे सीमांचल को मिल सकती है बड़ी सौगात…

16 अगस्त को बाल गोपाल के स्वागत की तैयारी जोरों पर, व्रत-पूजन से होंगे जन्मों के पाप नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:01 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 33°C
Thundery outbreaks in nearby
Humidity: 55 %
Pressure: 999 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 73%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 10 mph 59% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.51 mm 35% 9 mph 69% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 1.44 mm 46% 10 mph 76% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.92 mm 45% 12 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.06 mm 17% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 9% 11 mph 55% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 6% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 10 mph 64% 1000 mb 0 cm