विधानसभा चुनाव 2025: निर्दलीय प्रत्याशी की गाड़ी से हथियार बरामद, पुलिस ने जब्त किए

सीवान, 22 अक्तूबर (निज संवाददाता) जिले से विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान बड़ी खबर सामने आई है। महाराजगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राज किशोर गुप्ता की स्कॉर्पियो गाड़ी से पुलिस ने एक पिस्टल और एक राइफल बरामद की है।

यह कार्रवाई मंगलवार को मलमलिया मेन रोड पर वाहन जांच अभियान के दौरान की गई।जानकारी के अनुसार, राज किशोर गुप्ता पुरानी बाजार, महाराजगंज के निवासी हैं और चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे हैं। जांच के दौरान जब पुलिस ने हथियारों के कागजात मांगे, तो वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों हथियारों को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन पहले से ही सख्त है और जिले में टू-व्हीलर से लेकर फोर-व्हीलर तक की सघन जांच की जा रही है। ऐसे में प्रत्याशी की गाड़ी से अवैध हथियार मिलना सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

More From Author

चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर.. मतदाताओं के घर घर जायेंगे टोला सेवक और विकास मित्र, बिना भय, घबराहट एवं प्रलोभन के करें अपना मतदान, आपका वोट आपका भविष्य

माला पहनाने को लेकर मंच पर नोकझोंक: नीतीश कुमार संजय झा पर भड़के, कहा- ‘ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:49 am, May 7, 2026
temperature icon 21°C
Patchy light rain with thunder
Humidity: 88 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 100%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
21°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1006 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1007 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 42% 1008 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 28% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 13 mph 46% 1006 mb 0 cm