पूर्णियाँ, 23 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) बिहार में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है.लोकतंत्र के महापर्व में जनता और उम्मीदवार आमने सामने मिल रहे है.सभी दलों के उम्मीदवार दिन रात जनसंपर्क अभियान में जुट चुके है.कोई विकास की बात करता है तो कोई भरोसे की बात करता है.लेकिन जनता अभी सबको सिर्फ सुन रही है.बताते चलें कि धमदाहा विधानसभा में लेशी सिंह और संतोष कुशवाहा के बीच सीधी लड़ाई है.जनता भी लगभग अब खुल कर बोलने लगी है.

बिफोरप्रिंट डिजिटल जब धमदाहा विधानसभा की जनता से सीधी बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कौन कहता है कि संतोष बाहरी है. संतोष के यहां पर 50 से अधिक संबंधी रहते है.ई सब कोई बात नहीं है.ई सब विपक्ष के द्वारा फलाया हुआ प्रोपगेंडा है.अभी तक लेशी मैडम के खिलाफ कोई तगड़ा उम्मीदवार खड़ा ही नहीं हुआ था.पहली बार धमदाहा में कोई टक्कर देने वाला उम्मीदवार खड़ा हुआ है.हार जीत एक अलग मुद्दा है.ये जनता तय करेगी कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा. 5 बार से एक ही उम्मीदवार जीत रहा है.अब यहां के लोगों को एक बार बदलाव भी देखना चाहिए.संतोष कुशवाहा दो बार लोकसभा जीते है. विकास भी काफी किए है.एक बार उनको भी चांस देकर देखना चाहिए.

