डुमरांव में रंगोली, मेहंदी और कैंडल मार्च से जागरूक हुईं महिलाएं, मतदान को लेकर बढ़ा उत्साह

बक्सर, 24 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग, बक्सर के निर्देशन में जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में डुमरांव प्रखंड के नवाँव पंचायत और नया भोजपुर केंद्र की आंगनवाड़ी सेविकाओं ने सीडीपीओ शबाना की देखरेख में अनोखे अंदाज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।


कार्यक्रम के तहत सेविकाओं ने रंगोली, मेहंदी, नारे लेखन और कैंडल मार्च के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। नया भोजपुर केंद्र की सेविकाओं ने रंगोली के जरिए जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का चित्रण करते हुए लोगों को मतदान का संदेश दिया, वहीं नवाँव पंचायत की सेविकाओं ने किशोरियों और महिलाओं से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं ने “पहले मतदान, फिर जलपान” और “मेरा वोट, मेरा अधिकार” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। कैंडल जलाकर उन्होंने मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इन रचनात्मक अभियानों से ग्रामीण इलाकों में विशेषकर महिलाओं और युवतियों में मतदान को लेकर उत्साह और जागरूकता का वातावरण दिखाई दे रहा है।

More From Author

बक्सर में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा, कहा – एनडीए की जीत ही विकास की गारंटी

नाथबाबा मंदिर परिसर में जगमगाए लोकतंत्र के दीप, ‘Mission 75%’ लक्ष्य को सफल बनाने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:01 pm, Jun 24, 2026
temperature icon 37°C
Sunny
Humidity: 48 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 9 mph 16% 994 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
40°/44°°C 0 mm 1% 9 mph 20% 994 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 1% 15 mph 37% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 3% 12 mph 57% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 4% 11 mph 63% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/38°°C 0 mm 2% 11 mph 49% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 1% 10 mph 30% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0.01 mm 3% 9 mph 22% 996 mb 0 cm