बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज़: समस्तीपुर में जिला स्तरीय बैठक, पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर

समस्तीपुर, 25 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की।बैठक में मतदान केंद्रों की तैयारी, कार्मिकों की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।विशेष रूप से, सभी निर्वाची पदाधिकारियों को सामान्य आब्जर्वरों के साथ सतत संपर्क में रहने और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल जिला प्रशासन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सतर्कता और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यह बैठक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने, मतदाता विश्वास कायम रखने और निर्वाचन कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने की दिशा में एक अहम पहल है।

More From Author

डुमरांव में नीतीश कुमार और दीपंकर भट्टाचार्य का आगमन, चुनावी सरगर्मी तेज

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “मरना मंज़ूर, पर आरजेडी में वापसी नहीं”, बिहार राजनीति में बढ़ी हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:04 am, May 10, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.94 mm 100% 7 mph 58% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 48% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 12 mph 32% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 24% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 23% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 29% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 5 mph 40% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 45% 1006 mb 0 cm