तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “मरना मंज़ूर, पर आरजेडी में वापसी नहीं”, बिहार राजनीति में बढ़ी हलचल

पटना, 25 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी आरजेडी में वापसी की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “हम मरना कबूल करेंगे लेकिन वापस उस पार्टी (आरजेडी) में नहीं जाएंगे। मेरे लिए मेरा स्वाभिमान सबसे बड़ा है।

चाहे मुझे कोई भी पद मिल जाए, मैं लौटूंगा नहीं।” तेज प्रताप महुआ में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत कर रहे थे।गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कुछ माह पहले ही तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। यह कार्रवाई तब हुई जब तेज प्रताप की कुछ तस्वीरें एक लड़की के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने पर तेज प्रताप ने कहा, “मैं क्या करूं, मुख्यमंत्री तो जनता चुनती है, पार्टी नहीं।” उन्होंने कहा, “जब तक हम वहां थे, तब तक हमने तेजस्वी को आशीर्वाद दिया था, वे छोटे भाई हैं, अब भी आशीर्वाद रहेगा।”पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लालू-राबड़ी शासन को ‘जंगल राज’ कहे जाने पर तेज प्रताप ने पलटवार करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री हमेशा झूठ बोलते हैं। उन्होंने मोतिहारी में चीन मिल खोलने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ।”बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप ने रहस्यमयी अंदाज़ में कहा, “इसका जवाब 14 नवंबर को मिलेगा।”

More From Author

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज़: समस्तीपुर में जिला स्तरीय बैठक, पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर

लालगंज में महागठबंधन बनाम एनडीए की सीधी जंग, जेल से आ रहे फोन से बीजेपी परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:59 am, May 10, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 65 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
25°/27°°C 0.86 mm 100% 8 mph 56% 1007 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.23 mm 67% 8 mph 58% 1008 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 12 mph 42% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 28% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 23% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 7 mph 33% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 45% 1006 mb 0 cm