लालगंज में महागठबंधन बनाम एनडीए की सीधी जंग, जेल से आ रहे फोन से बीजेपी परेशान

पटना, 25 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार की राजनीति में चर्चित बाहुबली क्षेत्र लालगंज विधानसभा सीट पर इस बार महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। एक ओर आरजेडी ने बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मैदान में उतारा है, तो दूसरी ओर एनडीए ने अपने मौजूदा विधायक संजय कुमार सिंह पर फिर से भरोसा जताया है। लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच बीजेपी नेताओं की चिंता बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, जेल से आ रहे फोन कॉल्स को लेकर स्थानीय बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को सूचना दी है। उनका कहना है कि ये कॉल्स चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं और अगर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो परिणाम एकतरफा हो सकता है।


लालगंज सीट पर आरजेडी और कांग्रेस के बीच टिकट को लेकर खींचतान भी हुई थी। पहले कांग्रेस ने आदित्य कुमार राजा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही मुकाबला अब शिवानी शुक्ला और संजय कुमार सिंह के बीच सीमित हो गया है।
लालगंज की पहचान बाहुबल से जुड़ी रही है। यहां के सबसे चर्चित नाम विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला हैं, जो कुख्यात अपराधी छोटन शुक्ला के छोटे भाई हैं। मुन्ना शुक्ला तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में दोषी ठहराए गए थे, लेकिन बाद में पटना हाईकोर्ट से बरी होकर राजनीति में लौटे। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी। उनकी पत्नी अन्नु शुक्ला ने भी 2010 में जेडीयू से जीत हासिल की थी।
लालगंज एक ग्रामीण क्षेत्र है, जहां जातीय समीकरण और बाहुबल के साथ विकास भी बड़ा मुद्दा बन गया है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार, यहां की आबादी 5,73,916 है, जिनमें कुल 3,50,651 मतदाता हैं। बीजेपी अपनी जीत दोहराने की कोशिश में है, जबकि आरजेडी बाहुबली की बेटी को सामने रखकर मैदान को और रोचक बना चुकी है।

More From Author

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “मरना मंज़ूर, पर आरजेडी में वापसी नहीं”, बिहार राजनीति में बढ़ी हलचल

दलों को वोट देने को लेकर बहस में चली चाकू,पांच घायल प्रचार करने आए प्रत्याशी को देखकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:29 pm, May 7, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 55 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 10 mph 23% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/34°°C 0 mm 0% 12 mph 38% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 11 mph 49% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 55% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 49% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 10 mph 34% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 20% 1002 mb 0 cm