37 साल बाद TTE को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आरोप सिद्ध न होने पर दोषमुक्त किया गया

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) 50 रुपये की मामूली रिश्वत के आरोप में दोषी ठहराए गए मध्य रेलवे के टीटीई को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। हालांकि, इस लंबित विवाद का निष्पादन 37 साल बाद हुआ और इस बीच टीटीई दुनिया को अलविदा कह गए। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि आरोप साबित नहीं हो सके हैं। अदालत ने टीटीई के कानूनी उत्तराधिकारियों को तीन महीने के भीतर आर्थिक और पेंशन संबंधी लाभ देने का आदेश भी दिया।


मामला 31 मई 1988 का है, जब रेलवे विजिलेंस टीम ने अचानक जांच की थी। आरोप था कि टीटीई ने बर्थ देने के बदले तीन यात्रियों से 50 रुपये की रिश्वत ली। जांच में उनके पास 1254 रुपये अतिरिक्त पाए गए थे और ड्यूटी कार्ड पास में जालसाजी के आरोप भी लगे। विभागीय जांच में आरोप साबित होने पर 1996 में उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
साल 2002 में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) ने बर्खास्तगी को रद्द कर बहाली का आदेश दिया। लेकिन 2017 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने CAT के इस फैसले को पलट दिया। अब 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय का आदेश रद्द करते हुए CAT के आदेश को सही ठहराया। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने कहा कि अपीलकर्ता के खिलाफ सभी आरोप साबित नहीं हुए। जांच में पाया गया कि एक यात्री की पुष्टि नहीं हुई और दो अन्य ने आरोपों का समर्थन नहीं किया।
बेंच ने स्पष्ट किया कि जुर्माने का आदेश रद्द करना और CAT का बहाली आदेश पूरी तरह सही था। इस फैसले के साथ टीटीई की सेवा बहाल करने और उत्तराधिकारियों को लाभ प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

More From Author

समस्तीपुर में “रन फॉर वोट” कार्यक्रम से बढ़ी मतदान जागरूकता

मधुबनी में ECINET ऐप और पोस्टल बैलेट मतदान पर मास्टर प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:13 am, May 9, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.2 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 52% 1007 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 10 mph 56% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 39% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 25% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/38°°C 0.19 mm 67% 9 mph 29% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 5 mph 38% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.11 mm 67% 8 mph 42% 1006 mb 0 cm