
पूर्णिया, 05 नवम्बर(राजेश कुमार झा) इन दिनों जिले में मिट्टी माफिया और खनन विभाग ने मिलकर भ्रष्टाचार का इतना बड़ा खेल शुरू कर दिया है.जो आज से पहले कभी नहीं देखा गया था.क्योंकि खनन विभाग से लेकर थाना, अंचल अधिकारी तक को शिकायत तो मिली.लेकिन अंचल अधिकारी ने खनन वो विभाग पर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि ये मेरा काम नहीं है.
थानाध्यक्ष ने अपनी इतनी बड़ी व्यस्तता दिखाई की जैसे ये कोई काम ही नहीं है.बताते चलें कि जिले के कसबा थानाक्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन से सटे प्रत्येक रात को तकरीबन 25 से अधिक हाइवा और ट्रैक्टर मिट्टी और बालू का काटकर ले जाते है.स्थानीय लोग जब इन्हें रोकते है तो उन्हें रायफल,बंदूक और गुंडे का भय दिखाकर मुंह चुप करा देते है.अगर किसी ने हिम्मत कर थाने और खनन विभाग के पास शिकायत की तो इन माफियाओं को पता चल जाता है कि किसने शिकायत की है.उसके बाद वो लोग उनके साथ मारपीट कर उन्हें इतना डराते है कि दोबारा दूसरा कोई मुंह ही नहीं खोलने की हिम्मत करता है.
दूसरी तरफ इन बालू माफियाओं ने खनन विभाग से मिलीभगत कर हर रोज जिले से तकरीबन 100 से 150 गाड़ियों से मिट्टी और बालू ले जाते है.इसी क्रम में कल यानी बीती रात एक हाइवा को बालू ले जाते हुए स्थानीय लोगों ने रोका तो वो हाइवा को आगे बढ़ाते हुए भागने की कोशिश की लेकिन हाइवा आगे जाकर बंद हो गई.उसके बाद हाइवा रात भर फोरलेन के किनारे पड़ी रही.इसकी जानकारी जब हाइवा मालिक को हुई तो उन्होंने सुबह में हाइवा ठीक करवा कर ले गए.इसकी जानकारी जब कसबा अंचल अधिकारी और कसबा थानाध्यक्ष को दी गई तो सबने अपनी व्यस्तता बताते हुए खनन विभाग पर ढ़िंकरा फोड़ दिया.

