चुनाव में करारी हार के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा—‘मैंने हार नहीं मानी, बिहार के लिए संघर्ष जारी रहेगा’

पटना, 19 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है। एनडीटीवी से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से वह ठीक से सो नहीं पाए हैं। एक भी सीट न मिलने को उन्होंने बड़ा झटका बताया, लेकिन स्पष्ट कहा कि वह हार मानने वाले नहीं हैं और बिहार की राजनीति में अपना प्रयास जारी रखेंगे।


प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की असफलता के बावजूद उन्होंने चुनावी मुद्दों की दिशा बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर रोजगार, पलायन और विकास जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ा, जो पारंपरिक राजनीति में बदलाव का संकेत है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में चार प्रमुख वोटर समूह हैं—जाति आधारित, धर्म आधारित, एनडीए के पक्ष में लालू यादव की पुनर्वापसी के डर से वोट करने वाले और विपक्ष के पक्ष में भाजपा के डर से मतदान करने वाले। किशोर के मुताबिक जन सुराज पहले दो समूहों को प्रभावित करने में सफल रहा, लेकिन तीसरे और चौथे वर्ग का समर्थन नहीं मिल सका।
पीके ने कहा कि नए राजनीतिक दल के साथ ऐसे परिणाम आना स्वाभाविक है। भाजपा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कभी भाजपा के पास सिर्फ दो सांसद थे, लेकिन समय और संघर्ष ने उसे मजबूत बनाया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने न तो जाति का जहर फैलाया और न ही धर्म का ध्रुवीकरण किया। उन्होंने फिर कोशिश करने का संकल्प जताया और बताया कि बिहार के लिए उन्होंने दस वर्ष समर्पित किए हैं।
वोट शेयर पर बात करते हुए किशोर ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि जन सुराज को मात्र 4 प्रतिशत वोट मिलेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कोई सर्वे नहीं कराया और अनुमान था कि 12–15 प्रतिशत वोट मिलेंगे, लेकिन यह 3.5 प्रतिशत पर सिमट गया।
जेडीयू की सीटों पर अपने दावे पर किशोर ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को दिए गए आर्थिक समर्थन ने चुनावी हवा बदल दी और हर विधानसभा क्षेत्र में सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च का असर परिणामों में दिखा।

More From Author

समस्तीपुर मंडल में डीआरयूसीसी की बैठक सम्पन्न, यात्री सुविधाओं के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

बांग्लादेश के शेख हसीना के प्रत्यर्पण अनुरोध को सजीब वाजेद ने बताया अवैध, कहा— ‘भारत ने मेरी मां की जान बचाई’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:13 am, Jun 24, 2026
temperature icon 33°C
Patchy light rain with thunder
Humidity: 59 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 1% 9 mph 51% 998 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 2% 5 mph 52% 998 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
35°/40°°C 0 mm 1% 3 mph 35% 999 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 21% 998 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 15% 994 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
42°/45°°C 0 mm 1% 6 mph 16% 993 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
38°/40°°C 0 mm 1% 12 mph 26% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 12 mph 52% 998 mb 0 cm