हार के बाद समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल

समस्तीपुर, 19 नवम्बर (मोहम्मद जमशेद) बिहार में अप्रत्याशित चुनाव परिणाम के बाद समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने बिहार में बदलाव का मन बनाया था, लेकिन चुनाव आयोग की भूमिका और सरकार की नीतियों के कारण परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आए।


शाहीन ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर लोकतंत्र को खरीदा गया। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार ने महिलाओं के खातों में 10-10 हज़ार रुपये जमा किए, जो लोकतंत्र और आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उनका कहना था कि चुनाव आयोग की चुप्पी के कारण ऐसा नतीजा सामने आया।
पूर्व विधायक ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में उन्होंने पूरे मन, समर्पण और ईमानदारी के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर का विकास उनका प्रमुख लक्ष्य रहा और जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहे। शाहीन ने 82 हजार मतदाताओं के विश्वास को जीवन भर याद रखने का भरोसा दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही इस बार चुनाव हार गए, लेकिन जनता का प्रेम, सम्मान और अपनापन उनकी सबसे बड़ी जीत है। शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा का स्वाभिमान, सम्मान और प्रगति हमेशा उनके प्रयासों का केंद्र रहेगा।
शाहीन के बयान ने बिहार में चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र की पारदर्शिता को लेकर नई बहस छेड़ दी है, वहीं उनके समर्थकों ने उनकी ईमानदारी और जनसेवा को सराहा।

More From Author

समस्तीपुर में गरिमामय रूप से मनाई गई स्वo इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती, श्रद्धापूर्वक लोगों ने दी श्रद्धांजलि

दरभंगा के मिर्जापुर देकुली गांव में सरकारी चापाकल विवाद हिंसक रूप ले लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:14 pm, Aug 14, 2026
temperature icon 34°C
Partly Cloudy
Humidity: 54 %
Pressure: 998 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 44%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.08 mm 17% 13 mph 60% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 10 mph 74% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 78% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 12 mph 71% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 6% 12 mph 52% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 7% 12 mph 44% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 4% 12 mph 48% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 9% 8 mph 53% 999 mb 0 cm