बिहार में नई सरकार के शपथ से पहले विधायकों के लिए तैयार हुए 5-स्टार सुविधाओं वाले आलिशान बंगले

पटना, 20 नवम्बर (पटना डेस्क) 18वीं बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 20 नवंबर को नई सरकार के शपथ लेने से पहले हीं पटना में सभी 243 विधायकों और मंत्रियों के लिए शानदार और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए आवास तैयार कर दिए गए हैं। ये बंगले किसी 5-स्टार होटल की तरह सुविधाओं से लैस हैं, जहां रहने पर आम लोगों के लिए 50 हजार रुपये से कम मासिक खर्च संभव नहीं होता। हर डुप्लेक्स बंगला 4300 वर्गफुट कारपेट एरिया में बना है और एक करोड़ रुपये तक की लागत से तैयार हुआ है।


प्रत्येक बंगले में गेस्ट रूम, बेडरूम, पूजा कक्ष, ऑफिस, पीए रूम, डायनिंग हॉल, मॉड्यूलर किचन, फैमिली लाउंज, ओपन टेरिस, बालकनी और तीन स्तरों पर कई तरह की उपयोगी जगहें बनाई गई हैं। ग्राउंड फ्लोर पर ऑफिस, गेस्ट रूम और मिनी किचन, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर मास्टर बेडरूम सहित तीन बेडरूम, पूजा कक्ष और फैमिली लाउंज है। सेकेंड फ्लोर में दो छोटे कमरे, किचन और टॉयलेट-बाथरूम की व्यवस्था है। सभी मंजिलों पर सुंदर लाइटिंग, आकर्षक डिज़ाइन और वेंटिलेशन का ध्यान रखा गया है।
माननीयों के लिए कुल 246 बंगले तैयार किए गए हैं। 243 विधायकों के आवास के अलावा तीन अतिरिक्त ‘ट्रांजिट बंगले’ भी बनाए गए हैं ताकि आवंटन में कोई दिक्कत न आए। मंत्रियों के लिए अलग से गर्दनीबाग में 20 सेट बंगले तैयार किए गए हैं। आवंटन प्रक्रिया में मनमानी रोकने के लिए सरकार ने विधानसभा संख्या के अनुसार बोर्ड और पेंट से नंबर लिखवाए हैं ताकि स्पष्टता बनी रहे। कई नए विधायक पंडितों के साथ जाकर अपना आवास ‘मुहूर्त’ देखने भी पहुंचे।
इन बंगलों में दो स्प्लिट AC, 17 पंखे, 53 LED बल्ब, मॉड्यूलर किचन, सोफा, बेड, वार्डरोब, डाइनिंग सेट सहित आधुनिक फर्निशिंग उपलब्ध कराई गई है। समूचे परिसर में 24 घंटे शुद्ध पेयजल की सुविधा के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। बड़े पैमाने पर पानी भंडारण और बारिश के पानी की निकासी की उन्नत व्यवस्था भी की गई है। परिसर में ग्रीन जोन विकसित किया जा रहा है ताकि वातावरण संतुलित रहे।
आर-ब्लॉक और हाईकोर्ट के आसपास फैले इस नए विधायक आवास परिसर में 5-स्टार जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराकर राज्य सरकार ने माननीयों के आराम, सुरक्षा और कार्य-सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। नई सरकार के शपथ से पहले शुरू हुई यह व्यवस्था बिहार की प्रशासनिक तैयारी और विधायकों के लिए आधुनिक अवसंरचना के विकास का नया उदाहरण पेश करती है।

More From Author

नीतीश कुमार ने रचा इतिहास, 10वीं बार संभाली बिहार की कमान

तलाक-ए-हसन पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, मामला पांच जजों की पीठ को भेजे जाने के दिए संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:11 pm, Aug 14, 2026
temperature icon 34°C
Partly Cloudy
Humidity: 54 %
Pressure: 998 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 44%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.08 mm 17% 13 mph 60% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 10 mph 74% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 78% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 12 mph 71% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 6% 12 mph 52% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 7% 12 mph 44% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 4% 12 mph 48% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 9% 8 mph 53% 999 mb 0 cm