पटना, 21 नवम्बर (पटना डेस्क) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। 20 साल बाद उन्होंने गृह विभाग का प्रभार छोड़ दिया और यह जिम्मेदारी अब BJP के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के हाथों में चली गई। सम्राट चौधरी अब कानून-व्यवस्था, पुलिस विभाग की रिपोर्टिंग, IPS अधिकारियों की पोस्टिंग, नक्सल और संगठित अपराधों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण कार्य संभालेंगे।

इस बदलाव में BJP ने वित्त विभाग JDU को सौंपा, जबकि बिजेंद्र यादव को ऊर्जा और वित्त विभाग का जिम्मा मिला। मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया। पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग मिला। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को लघु जल संसाधन विभाग ही जारी रहा।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ-साथ खान एवं भू-तत्व विभाग दिया गया। कृषि विभाग का जिम्मा बीजेपी कोटे से मंत्री रामकृपाल यादव को सौंपा गया। दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बने और नितिन नवीन को पत्र निर्माण, नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
शुक्रवार देर शाम 26 मंत्रियों को विभाग बांटे गए। 20 नवंबर को सभी मंत्रियों ने शपथ ली थी और 24 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ।
इससे पहले दिनभर CM हाउस में मंत्रियों और नेताओं का मंथन चला। सुबह बीजेपी के मंत्रियों की विभाग सूची लेकर सम्राट चौधरी CM हाउस पहुंचे और करीब 50 मिनट बैठक की। इसके बाद JDU मंत्रियों के विभागों पर चर्चा हुई, जिसमें ललन सिंह, संजय झा और विजय कुमार चौधरी मौजूद थे। शाम 5 बजे सीएम नीतीश और सम्राट चौधरी सूची लेकर राजभवन पहुंचे और 5.15 बजे विभागों का आधिकारिक बंटवारा जारी कर दिया गया।
इस बदलाव से सरकार के प्रशासनिक समीकरण और राजनीतिक शक्ति संतुलन में स्पष्ट बदलाव आया है।

