सूचना एवं जन संपर्क मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पदभार संभालते ही, कहा- जनकल्याणकारी योजनाओं की सटीक और समयबद्ध जानकारी देने को विभाग कटिबद्ध

समस्तीपुर, 26 नवम्बर ( पद्माकर सिंह लाला) जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार बंपर जीत दर्ज करने वाले मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को सूचना एवं जन संपर्क विभाग में बतौर मंत्री पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद मंत्री कहे जाने वाले चौधरी का विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्नेहपूर्वक स्वागत किया और नई ज़िम्मेदारियों के निर्वहन में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी सटीक, समयबद्ध और विश्वसनीय रूप से जनता तक पहुँच सके, इसके लिए मैं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। इस महत्वपूर्ण दायित्व के साथ मेरा उद्देश्य है कि विभाग की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाया जाए। साथ ही विभाग में नवाचार, आधुनिक संचार तकनीक और युवा कर्मियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए एक गतिशील और परिणाममुखी कार्यसंस्कृति विकसित करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता तक सही सूचना समय पर पहुँचे, यह हमारी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर विभाग के सचिव अनुपम कुमार, निदेशक वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पदमाकर सिंह लाला, बिपुल कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया।

More From Author

बिहार में मंत्रियों को हुए नए आवास आवंटित, 20 साल बाद राबड़ी देवी का बंगला बदला; तेज प्रताप और रोहिणी का सरकार पर तंज

मौलाना मजहरुल हक़ टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में संविधान दिवस गरिमामय ढंग से आयोजित, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:23 pm, Jun 23, 2026
temperature icon 36°C
Mist
Humidity: 47 %
Pressure: 998 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 7 mph 20% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 1% 10 mph 42% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 2% 6 mph 51% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/38°°C 0 mm 1% 3 mph 42% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 998 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 16% 995 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 6 mph 15% 993 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 22% 995 mb 0 cm