समस्तीपुर में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी पर जोर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (मोहम्मद जमशेद) जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2025 एवं स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पुरुषों की समान भागीदारी जरूरी है। उनका कहना था, “छोटा परिवार स्वस्थ और खुशहाल परिवार का सपना पुरुष सहभागिता से ही साकार होगा।”


कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया और ‘जागरूकता सारथी वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले में पुरुष नसबंदी अभियान की जानकारी व जागरूकता फैलाएगा। पखवाड़ा 12 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें पुरुष नसबंदी परामर्श, जागरूकता शिविर, रैली, पदयात्रा, आईईसी सामग्री वितरण, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क और निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाएँ आयोजित की जाएंगी।
डीसीएम अनिता कुमारी ने बताया कि पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों को सरकार प्रोत्साहन राशि देती है और उनके परिवार को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, डीएएम डॉ. पंकज कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, राकेश कुमार, पिरामल फाउंडेशन के आदित्य कुमार, एएनएम स्कूल की छात्राएँ एवं स्वास्थ्य कर्मी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संदेश था: “छोटा परिवार, बड़ी खुशहाली, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक।”

More From Author

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: नालंदा की 5483 महिलाओं के खातों में 5.48 करोड़ रूपए का सीधा अंतरण

लनामिविवि में अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ, कुलपति ने हार को चुनौती मानने की दी सीख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:35 pm, Jun 23, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 36 %
Pressure: 996 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 995 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 1% 15 mph 46% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 13 mph 50% 996 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 13 mph 57% 996 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 13 mph 54% 998 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 8 mph 37% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 24% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 19% 994 mb 0 cm