पूर्णिया, 03 दिसंबर (राजेश कुमार झा) कहते है किसी भी कन्या का अगर आपको कन्यादान करने का सौभाग्य मिलता है तो आपको कई तीर्थों के पुण्य स्वत: प्राप्त होते है.बताते चलें कि शहर के कला भवन में 01 दिसंबर की रात को जो हुआ,उसे पूर्णिया के लोग कभी भी भूल नहीं पाएंगे.

क्योंकि उस रात को तकरीबन हजारों लोगों के बीच 11 जोड़ियों की शादियों का गवाह बना पूर्णिया का कला भवन. बताते चलें कि जिले में एक सामाजिक संगठन ने गरीब बेसहारा कन्या के शादियों का जिम्मा उठाया.इसको लेकर उसने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत की.इसको लेकर उस सामाजिक संगठन ने आम लोगों के बीच जाकर अपनी बात रखी और इसका प्रचार प्रसार भी किया.काफी मेहनत करने के बाद उन्होंने कुल 11 लड़कियों को सेलेक्ट किया. उसके बाद उनकी वैदिक रीति रिवाज से शहर के गण्यमान लोगों के बीच सभी 11 जोड़ों की शादी करवाकर उनको आशीर्वाद दिया.

