पटना, 06 दिसम्बर (पटना डेस्क) भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार का विवादित बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वायरल वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं कि “बहुत सारी महिलाएँ आत्म-संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं।” इस टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है।

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी द्वारा संसद में कुत्ता लाने की घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया गया यह बयान अब राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया है।मोतिहारी (शहरी) से छह बार के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने एक यूट्यूबर से बातचीत में कहा कि “बहुत लोगों की आदत होती है कुत्ते के साथ सोने की, मोबाइल में देखेंगे, बहुत लेडीज़ कुत्ते के साथ सोती हैं, इसलिए वह उसे संसद ले गईं।” उनके इस बयान को विपक्ष ने बेहद अपमानजनक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर हमला बोला और आरोप लगाया कि “बीजेपी नेता जब महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं, तभी प्रधानमंत्री को संतुष्टि मिलती है।” सोशल मीडिया पर भी उपयोगकर्ता इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।वीडियो के बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रमोद कुमार ने पटना में सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने दावा किया कि वे केवल पश्चिमी संस्कृति के भारतीय समाज पर बढ़ते प्रभाव की ओर इशारा कर रहे थे। साथ ही दोहराया कि उनका उद्देश्य किसी भी महिला का अपमान करना नहीं था और वे महिलाओं का सम्मान करते हैं।

