नीतीश कुमार के बेटे की हो सकती है राजनीति में एंट्री, संजय झा के संकेत से पार्टी में बढ़ी सरगर्मी

पटना, 06 दिसंबर (पटना डेस्क) बिहार की सियासत में नई हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू की कमान संभालने की अटकलें तेज हो गई हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने पत्रकारों से बातचीत में साफ संकेत देते हुए कहा कि “पार्टी और हम सभी यही चाहते हैं, अब फैसला उन्हें ही करना है।”

मीडिया के सवाल पर निशांत मुस्कुराकर चुप रह गए, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएँ और तेज हो गई हैं।एनडीए की प्रचंड जीत पर निशांत ने खुशी जताते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही यह संभव हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नीतीश कुमार जनता से किए हर वादे को पूरा करेंगे, जिसमें एक करोड़ नौकरी और रोजगार का बड़ा संकल्प भी शामिल है।गौरतलब है कि गठबंधन और जदयू के नेता कई बार निशांत की राजनीति में एंट्री की मांग कर चुके हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तो साफ कहा था कि “जदयू को बचाना है तो निशांत को राजनीति में लाना ही होगा।” विधानसभा चुनाव के समय चर्चा थी कि उन्हें नालंदा की किसी सीट से उतारा जा सकता है, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी।संजय झा के ताज़ा बयान के बाद जदयू में निशांत कुमार की एंट्री की संभावना फिर से मज़बूत हो गई है।

More From Author

भाजपा नेता के बिगड़े बोल से मचा बवाल, कहा: ‘लेडीज़ कुत्ते के साथ सोती है’ वीडियो हुआ वायरल

सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार की कथित पत्नी अमृता कुमारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, कहा- पहले की शादी अब पत्नी मानने से इनकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:33 am, Jun 28, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 75 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:01 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 3% 5 mph 38% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
40°/42°°C 0.04 mm 7% 6 mph 28% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
41°/41°°C 0 mm 4% 3 mph 26% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/41°°C 0.11 mm 15% 5 mph 27% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/40°°C 0.11 mm 13% 7 mph 33% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 4% 11 mph 42% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 5% 6 mph 45% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 3% 5 mph 47% 998 mb 0 cm