सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार की कथित पत्नी अमृता कुमारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, कहा- पहले की शादी अब पत्नी मानने से इनकार

समस्तीपुर, 06 दिसम्बर (समस्तीपुर डेस्क) दलसिंहसराय उपकारा के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार की कथित पत्नी अमृता कुमारी, न्याय न मिलने से आहत होकर शनिवार को समस्तीपुर एसपी कार्यालय के बरामदे पर अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

घायल अवस्था में अमृता को महिला पुलिस ने तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अमृता कुमारी, जो नवादा जिले की रहने वाली हैं और दो बच्चों की मां हैं, पिछले तीन दिनों से लगातार एसपी अरविंद प्रताप सिंह के जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंच रही थी। उन्हें पिछले दो दिनों से रात में वन स्टेप गृह में ठहराया जा रहा था। शनिवार को भी वह अपने दोनों बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची, पर मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने अपनी बाईं कलाई की नस काट ली।
अमृता ने बताया कि 2022 में गया स्थित विष्णुपद मंदिर में आदित्य कुमार से उनकी शादी हुई थी और वे पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। लेकिन आदित्य कुमार के समस्तीपुर ट्रांसफर होने के बाद उनका व्यवहार अचानक बदल गया। अमृता का आरोप है कि आदित्य अब उन्हें पत्नी मानने से इनकार कर रहे हैं। महिला ने बताया कि वह दो बच्चों के साथ पिछले दो दिनों से आदित्य कुमार के सरकारी आवास में रह रही थी, लेकिन एक दिसंबर को उनके ससुर दिलीप सिंह ने पुलिस बुलाकर उन्हें आवास से मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद से वह लगातार जिला पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंच रही थी।
दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि अमृता कुमारी के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि घायल महिला की कलाई में टांके लगाए गए हैं और इलाज जारी है।

More From Author

नीतीश कुमार के बेटे की हो सकती है राजनीति में एंट्री, संजय झा के संकेत से पार्टी में बढ़ी सरगर्मी

महापरिनिर्वाण दिवस पर उमड़ी भीड़: चौसा में अंबेडकर को श्रद्धांजलि, मजदूर यूनियन दफ्तर में गूंजे सामाजिक न्याय के स्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:37 am, May 7, 2026
temperature icon 27°C
Sunny
Humidity: 60 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 10%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 27% 1008 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1008 mb 0 cm