दिल्ली-पटना रूट पर चलने को तैयार देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 12 दिसंबर को पटना पहुँचेगी रैक

पटना, 06 दिसंबर (पटना डेस्क) दिल्ली-पटना मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब पटरी पर उतरने को पूरी तरह तैयार है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, 12 दिसंबर को या उसके तुरंत बाद इस हाई-टेक स्लीपर ट्रेन की रैक पटना पहुँच जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में यह ट्रेन अपनी ऐतिहासिक पहली यात्रा शुरू कर देगी।

बिहार में इस ट्रेन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। शुरुआती दिनों में यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी।बेंगलुरु स्थित बीईएमएल फैक्ट्री में वंदे भारत स्लीपर के अत्याधुनिक रैकों की फिनिशिंग युद्धस्तर पर चल रही है। दो रैक बनाए जा रहे हैं, प्रत्येक में 16 कोच शामिल होंगे। रेलवे का दावा है कि इनमें से एक रैक पूरी तरह तैयार है और 12 दिसंबर को इसे उत्तर रेलवे के लिए रवाना किया जाएगा, जिसके बाद दिल्ली-पटना रूट पर इसका ट्रायल रन किया जाएगा।यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में ऑटोमैटिक डोर, बायो-टॉयलेट, सीसीटीवी, रीडिंग लाइट्स, आरामदायक इंटीरियर और अत्याधुनिक सुरक्षा कवच सिस्टम जैसी सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम यह ट्रेन क्रैश-प्रूफ तकनीक से लैस है, जो हादसों की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।16 कोच वाली इस ट्रेन में 11 एसी थर्ड-टियर, 4 एसी सेकंड-टियर और 1 एसी फर्स्ट-क्लास कोच शामिल होंगे। कुल 827 बर्थ के साथ यह ट्रेन पटना से शाम को रवाना होगी और अगले दिन सुबह दिल्ली पहुँचेगी। वापसी का समय भी इसी तरह शाम के लिए निर्धारित किया गया है।पटना-दिल्ली रूट पर लग्ज़री और स्पीड का नया अध्याय लिखने को वंदे भारत स्लीपर पूरी तरह तैयार है।

More From Author

बिहार चुनाव में हार के बाद तेजस्वी का विस्फोटक आरोप: “अदृश्य शक्तियों ने खेला खेल, लोकतंत्र हारा—मशीनरी जीती”

बिहार में बुलडोजर की मार पर राजद का सरकार पर हमला—“नई सरकार ने दलित-गरीबों का घर उजाड़ना शुरू कर दिया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:06 pm, Aug 13, 2026
temperature icon 31°C
Light rain
Humidity: 89 %
Pressure: 998 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.61 mm 39% 6 mph 57% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 1.75 mm 57% 6 mph 72% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.12 mm 23% 6 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.44 mm 46% 7 mph 86% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.8 mm 43% 6 mph 80% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.76 mm 44% 7 mph 58% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.16 mm 19% 8 mph 53% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.04 mm 13% 6 mph 57% 998 mb 0 cm