बिहार में बुलडोजर की मार पर राजद का सरकार पर हमला—“नई सरकार ने दलित-गरीबों का घर उजाड़ना शुरू कर दिया”

समस्तीपुर, 06 दिसंबर (समस्तीपुर डेस्क) बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज़ होते ही राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। समस्तीपुर समेत राज्य के कई जिलों में दलित-गरीबों, फुटपाथ दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों पर बुलडोजर चलाए जाने को लेकर राजद ने कड़ा विरोध जताया है।

जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही भाजपा-जदयू सरकार का “असली चेहरा” उजागर हो गया है और अब अतिक्रमण के नाम पर शहरी गरीबों को बेघर किया जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि पटना व अन्य शहरों में जिन घरों और दुकानों पर कार्यवाही हो रही है, उनमें कई मामले ऐसे हैं जहां हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों की भी अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा, “कोर्ट ने साफ कहा है कि बिना पुनर्वास किसी गरीब परिवार का घर नहीं तोड़ा जा सकता। लेकिन सरकार ने मानवता को ताक पर रख बुलडोजर चला दिया।” राजद प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि बिना वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए किसी भी गरीब परिवार को हटाया जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है और सरकार को तत्काल इस कार्रवाई पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पुनर्वास नीति लागू कर मानवता के आधार पर फैसले लिए जाएँ, ताकि गरीबों को बेघर होने से बचाया जा सके।

More From Author

दिल्ली-पटना रूट पर चलने को तैयार देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 12 दिसंबर को पटना पहुँचेगी रैक

पूसा कृषि विश्वविद्यालय में RSS का कार्यक्रम: कुलपति की मौजूदगी पर बवाल, तटस्थता और UGC नियमों पर खड़े हो रहे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:51 pm, Aug 13, 2026
temperature icon 35°C
Patchy light rain with thunder
Humidity: 67 %
Pressure: 998 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.21 mm 23% 7 mph 53% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 1.12 mm 53% 5 mph 67% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.12 mm 23% 6 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.44 mm 46% 7 mph 86% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.8 mm 43% 6 mph 80% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.76 mm 44% 7 mph 58% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.16 mm 19% 8 mph 53% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.04 mm 13% 6 mph 57% 998 mb 0 cm