फ्लाइट कैंसल होने से यात्रियों की बढ़े न परेशानी: पटना एयरपोर्ट पर रेलवे का ‘हेल्पडेस्क’, आज से दौड़ेगी कई स्पेशल ट्रेनें

बक्सर, 07 दिसम्बर (विक्रांत) राजधानी पटना में लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलों को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने सराहनीय कदम उठाते हुए पटना एयरपोर्ट परिसर में विशेष रेल हेल्पडेस्क की शुरुआत कर दी है। इसका उद्देश्य फंसे हुए यात्रियों को तत्काल वैकल्पिक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

एयरपोर्ट पर बढ़ रही भीड़ और परेशानियों को देखते हुए यह पहल राहत की बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है।रेल प्रशासन ने बताया कि पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को दिल्ली जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।पहली स्पेशल सेवा के तहत गाड़ी संख्या 02309 पटना–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 08 दिसम्बर को रात 20.30 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुँचेगी। वापसी में 02310 आनंद विहार से 07 एवं 09 दिसम्बर को 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.00 बजे पटना पहुँचेगी।दूसरी सेवा के रूप में 02395 पटना–आनंद विहार स्पेशल 07 दिसम्बर की रात 20.30 बजे खुलेगी तथा अगले दिन 15.00 बजे गंतव्य पर पहुँचेगी। इसकी वापसी गाड़ी 02396 08 दिसम्बर को 19.00 बजे आनंद विहार से खुलेगी और अगले दिन 14.00 बजे पटना पहुँचेगी।इसके साथ ही दरभंगा से दिल्ली के लिए 05563 दरभंगा–आनंद विहार स्पेशल 07 दिसम्बर को 18.15 बजे खुलेगी, जबकि वापसी गाड़ी 05564 09 दिसम्बर को 00.05 बजे प्रस्थान कर 23.00 बजे दरभंगा पहुँचेगी।यात्रियों की बढ़ी मांग को देखते हुए राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।

More From Author

फतुहा में दिनदहाड़े छात्र का अपहरण: 5 घंटे में पुलिस का ‘ऑपरेशन रेस्क्यू’ सफल, पुलिस ने तीन किडनैपर को भी दबोचा

केशोपुर जलापूर्ति योजना का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:34 am, May 7, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 25%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 38% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 19% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 7 mph 27% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1008 mb 0 cm