समस्तीपुर, 07 दिसम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ताजपुर नगर परिषद के वार्ड 9 स्थित मुर्गियाचक में लापता तीन वर्षीय अनस का शव घर के पास ही एक नाले से बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि मासूम अनस कल अचानक लापता हो गया था, जिसकी खोजबीन रातभर जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में बच्चे का शव देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना फैलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गया। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया है। इस दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मासूम की संदिग्ध स्थिति में मौत से लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

