बक्सर, 11 दिसंबर (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं बक्सर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी तथा बैकुंठपुर विधायक रहे माननीय मिथलेश कुमार तिवारी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उन्होंने बक्सर अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की।

बैठक में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और बक्सर जिले की तीनों विधानसभा के निर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं भी दीं।तिवारी ने कहा कि बैकुंठपुर के साथ-साथ बक्सर का विकास उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, क्योंकि बक्सर की जनता ने उन्हें चार लाख नौ हजार वोट का आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि बक्सर को बनारस की तर्ज़ पर विकसित करने की रूपरेखा आज भी उनके मन में स्पष्ट है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि पूरे बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए सरकार पूरी तरह कृतसंकल्प है।बैठक में हिमांशु चतुर्वेदी, सौरभ तिवारी, सतीष चन्द्र त्रिपाठी, अनिल पांडेय, अमर गोंड, हिरामन पासवान, दिनेश सिंह, अजय वर्मा, अजय भट्ट, कमलेश्वर सिंह, जयप्रकाश चौबे, पाण्डे लाल सिन्हा, अजय भास्कर, श्रवण तिवारी, शुशील राय, पुनीत सिंह, उमाशंकर राय (जिला मीडिया प्रभारी) सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

