इंडिगो संकट: 11वें दिन डीजीसीए की कड़ी कार्रवाई, 4 इंस्पेक्टर निलंबित—कंपनी का मार्केट कैप 21,000 करोड़ डूबा

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (अशोक “अश्क”) देश की सबसे बड़ी और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बीते 11 दिनों से अपने इतिहास के सबसे भीषण परिचालन संकट से जूझ रही है। रोजाना 2300 उड़ानें भरने वाली और घरेलू बाजार में 60% हिस्सेदारी रखने वाली इस दिग्गज कंपनी का मार्केट कैप करीब 21,000 करोड़ रुपये तक लुढ़क चुका है। इसी उथल-पुथल के बीच गुरुवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सख्त कदम उठाते हुए चार फ्लाइट इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


यह कार्रवाई उस वक्त हुई, जब इंडिगो यात्रियों को रिफंड के बाद अतिरिक्त मुआवजा देने का ऐलान कर नुकसान नियंत्रण की कोशिश कर रही थी। वहीं, एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स भी दूसरी बार डीजीसीए के समक्ष पेश हुए। संकट इतना गहरा है कि शुक्रवार को बेंगलुरू एयरपोर्ट से 54 उड़ानें—31 आगमन और 23 प्रस्थान—रद्द करनी पड़ीं। इससे पहले दो दिनों में दिल्ली और बेंगलुरू से 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।
उधर, डीजीसीए ने जांच को युद्धस्तर पर तेज कर दिया है। शीर्ष अधिकारी इंडिगो मुख्यालय में डेरा डाले हुए हैं। जॉइंट डीजी संजय ब्रह्माने के नेतृत्व में बनी समिति एयरलाइन के मानव संसाधन, रोस्टर सिस्टम और एक नवंबर से लागू नए पायलट ड्यूटी-रेस्ट नियमों की गहन समीक्षा कर रही है। डीजीसीए ने साफ कहा है कि “संचालन में खामियों की जड़ तक पहुंचने के लिए हर पहलू की जांच होगी।”
इंडिगो ने 3–5 दिसंबर को फंसे और घंटों लाइन में परेशान हुए यात्रियों के लिए 10 हजार रुपये के ट्रैवल वाउचर जारी करने की घोषणा की है—हालांकि यह राहत केवल चुनिंदा प्रभावित यात्रियों को मिलेगी। ट्रैवल पार्टनर से टिकट लेने वालों के लिए एयरलाइन ने अलग प्रक्रिया शुरू की है।
इंडिगो के लिए यह संकट न केवल प्रतिष्ठा, बल्कि भरोसे की सबसे कठिन परीक्षा बन चुका है।

More From Author

वैभव बिहारी का जबरदस्त धमाका: खेला 171 रनों की तूफानी पारी, भारत ने एशिया कप में रचा इतिहास—433 रनों का विश्व रिकॉर्ड

आर्थिक अपराध इकाई की ताबड़तोड़ छापेमारी, विकास अधिकारी के 6 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:36 am, May 11, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 62 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 48% 1006 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 9 mph 49% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 9 mph 36% 1008 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 26% 1005 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 6 mph 22% 1002 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1002 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 11 mph 31% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 14 mph 43% 1004 mb 0 cm