भोजपुर में फोरलेन पर मौत का तांडव! चार सड़क हादसों से दहला नया भोजपुर, एक चालक की मौत

बक्सर, 13 दिसम्बर (विक्रांत) शनिवार की सुबह अचानक छाए घने कुहासे ने आरा–बक्सर फोरलेन पर कहर बरपा दिया। बेहद कम दृश्यता के कारण नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक चार सड़क हादसे हो गए। इन दुर्घटनाओं में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य चालक घायल हो गए। लगातार हादसों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।सबसे भीषण हादसा प्रतापसागर गांव के पास सुबह करीब सात बजे हुआ, जहां डीसीएम ट्रक आगे चल रहे बालू लदे ट्रेलर से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कटर की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर की जा रही है।दूसरी घटना नावाडेरा के पास हुई, जहां दो ट्रेलरों की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे हादसे में पुराना भोजपुर के सिमरी रोड पर गिट्टी लदा ट्रेलर पलट गया, हालांकि चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। चौथी दुर्घटना चंदा गांव के पास हुई, जहां अचानक नीलगाय आने से दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए।पुलिस ने वाहन चालकों से कोहरे में धीमी गति, सुरक्षित दूरी और लाइट के उपयोग की अपील की है।

More From Author

घर के बाहर बुलाकर बदमाशों ने किशोर के सिर में मारी गोली,मौके पर मौत एसपी ने घटनास्थल की जांच के बाद किया एसआईटी का गठन, जांच तेज

बक्सर में किसान संगोष्ठी संपन्न: उन्नत कृषि और पर्यावरण बचाव के लिए वैज्ञानिक कृषि ही आखरी विकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:07 am, Aug 10, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 71 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 89%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.01 mm 12% 14 mph 67% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 9% 14 mph 61% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 15% 11 mph 65% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.19 mm 21% 6 mph 72% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 1002 mb 0 cm