बक्सर, 14 दिसंबर (विक्रांत) डुमरांव के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं राइजिंग सन स्कूल के संस्थापक विष्णु ठाकुर के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को राज हाई स्कूल के खेल मैदान में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बैनर तले एक भावुक शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने दिवंगत खिलाड़ी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

शोक सभा में नरेन्द्र ओझा, अरबिंद चौरसिया, फूलन सिंह यादव, यमुना गुप्ता, वहीद अंसारी, संजय शर्मा, दिलीप वर्मा, मनोज तिवारी, पंकज दुबे, मदन ओझा, आशुतोष राय, बब्लू राय, अभिषेक सिंह, नंद जी यादव, महेन्द्र सिंह, सुमन कुमार, रिंकू चौबे, कमल चौरसिया, जियाउल हक, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार समेत दर्जनों लोगों ने विष्णु ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।वक्ताओं ने कहा कि विष्णु ठाकुर न केवल एक उम्दा क्रिकेट खिलाड़ी थे, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्रोत भी थे। उन्होंने खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।उधर उनके निधन पर जदयू के वरिष्ठ नेता भाई रामबिहारी सिंह, शिक्षक राजकिशोर, पत्रकार अरुण कुमार विक्रांत, आलोक कुमार श्रीवास्तव, कमलेश, अनिल ओझा, रवि शंकर श्रीवास्तव, रजनीकांत दुबे, सुजीत सिंह, रणजीत पांडेय, अशोक कुमार, अमर केशरी, मनीष कुमार एवं वरीय अधिवक्ता शंभू शरण नवीन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। डुमरांव ने एक सच्चा खिलाड़ी खो दिया।

