मोहनपुर रोड पर हाईटेंशन का तांडव, 33 हजार वोल्ट लाइन का इंसुलेटर फटा, शहर दहशत में

समस्तीपुर, 18 दिसम्बर (राजेश झा) शहर के मोहनपुर रोड पर बुधवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मोहनपुर ग्रिड से निकली 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का इंसुलेटर अचानक ब्रस्ट कर गया। तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट के बाद जोरदार स्पार्किंग और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना शहर के अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर हुई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई।घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। वहीं तकनीकी खराबी के कारण ई-पावर हाउस से जुड़े 33 केवीए फीडर में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।इस घटना ने बिजली विभाग के मेंटेनेंस दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित रखरखाव के नाम पर घंटों बिजली काटी जाती है, फिर भी हाईटेंशन लाइनों की समय पर जांच नहीं होती। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर हादसा व्यस्त समय में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने विभाग से प्रभावी और जमीनी मेंटेनेंस की मांग की है।

More From Author

कुहासे की मार से थाने रेल के पहिए, समस्तीपुर मंडल में ट्रेनों का बुरा हाल

सारण में डॉक्टर के अपहरण की कोशिश,चलती कार से छलांग लगाकर बचाई जान,बदमाशों ने की फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:05 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
21°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 56% 1011 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 4 mph 58% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 4 mph 19% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1008 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm