बढ़ेगा ग्रेटर पटना का दायरा: सोनपुर बनेगा नया शहर, जमीन मालिकों की चमकेगी किस्मत

पटना, 21 दिसम्बर (पटना डेस्क) राजधानी पटना के विस्तार की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। सोनपुर का इलाका अब ग्रेटर पटना में शामिल होगा और इसे नए शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा। राज्य के 11 शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप बसाने की योजना के तहत सबसे पहले पटना में इसका मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है।

नगर विकास विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले महीने से जमीन लेकर डेवलपमेंट का काम शुरू होने की उम्मीद है।जेपी सेतु के आगे निजी और रेलवे की बड़ी जमीन उपलब्ध है। विभाग रेलवे से बातचीत करेगा। फिलहाल पटना के अन्य इलाकों में शहर विस्तार की योजना को टाल दिया गया है और सोनपुर को प्राथमिकता दी गई है। जेपी सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल के निर्माण से इस इलाके में आवागमन और आसान हो जाएगा, जिससे सोनपुर का चयन फाइनल किया गया है।पहले गया-डोभी, डुमरी, पुनपुन और बिहटा-सरमेरा रोड जैसे इलाकों का सर्वे हुआ था, लेकिन बेहतर कनेक्टिविटी के कारण सोनपुर को चुना गया। टाउनशिप में 22 प्रतिशत क्षेत्र सड़क के लिए, 3 प्रतिशत कमजोर वर्ग के आवास, 5 प्रतिशत पार्क व सामाजिक ढांचे के लिए होगा। 55 प्रतिशत जमीन मालिकों को वापस मिलेगी और 15 प्रतिशत जमीन की बिक्री की जाएगी।सरकार ने 43 शहरों के लिए नए सिरे से मास्टर प्लान बनाने को मंजूरी दी है। इससे पटना समेत बड़े शहरों पर दबाव घटेगा। जमीन मालिकों को सर्किल रेट से तीन गुना तक मुआवजा मिलेगा। प्रति एकड़ 1.30 करोड़ से 6 करोड़ रुपये तक मिलने की संभावना है। पहले चरण में सोनपुर और मुजफ्फरपुर में यह व्यवस्था लागू होगी।

More From Author

तेजस राजधानी में सीट को लेकर हंगामा: रिटायर्ड ऑफिसर लहूलुहान भतीजी भी घायल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर की बदलेगी तस्वीर: दो नए एक्सप्रेस-वे से 117 गांवों में विकास की रफ्तार होगी तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:25 am, Aug 13, 2026
temperature icon 34°C
Smoky haze
Humidity: 52 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 44%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 4% 3 mph 55% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 3 mph 56% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 4% 8 mph 49% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0.04 mm 10% 7 mph 45% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
37°/37°°C 0.07 mm 10% 7 mph 44% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.09 mm 10% 8 mph 50% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 1.48 mm 42% 4 mph 67% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.74 mm 34% 1 mph 74% 1000 mb 0 cm