
समस्तीपुर, 21 दिसम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में जमीनी विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा है।

बताया जाता है कि मौके पर मौजूद छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टुडेंट्स एसोसिएशन आइसा के एक नेता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया, जिससे नाराज पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर उजियारपुर थाना ले गई। घटना की सूचना मिलते ही माले नेताओं में रोष फैल गया। जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह, महावीर पोद्दार, प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता थाना पहुंचे और गिरफ्तारी का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। नेताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जबकि पुलिस मामले की जांच।

