मनरेगा पर ‘वार’ के खिलाफ कांग्रेस का सड़क से समाहरणालय तक हल्ला बोल, केंद्र सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

समस्तीपुर, 21 दिसम्बर (मोहम्मद जमशेद) अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में केंद्र सरकार के खिलाफ विशाल प्रतिरोध मार्च एवं प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन केंद्र द्वारा मनरेगा को निरस्त करने के लिए लाए गए कथित विधेयक और योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश के विरोध में आयोजित हुआ।

मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचा, जहां यह एक जनसभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है, इसे समाप्त करना जनविरोधी सोच का परिचायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी जी का नाम हटाना उनके विचारों को मिटाने का षड्यंत्र है। कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश जारी रखी तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। प्रदर्शन में कांग्रेस, एनएसयूआई व अन्य संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

More From Author

जांच करने गई पुलिस पर बदसलूकी का आरोप, छात्र नेता गिरफ्तार, थाने पर हुआ बवाल

मेथोडिस्ट अस्पताल में क्रिसमस की रौनक, प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर सजा परिसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:32 am, Aug 13, 2026
temperature icon 34°C
Smoky haze
Humidity: 52 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 44%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 4% 4 mph 54% 1000 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 2 mph 56% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 4% 6 mph 52% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 5% 8 mph 46% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.11 mm 14% 6 mph 44% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 4% 9 mph 47% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.3 mm 27% 4 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.74 mm 34% 1 mph 74% 1000 mb 0 cm