
पटना, 22 दिसम्बर)पटना डेस्क) IMD के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार, 22 दिसंबर को गया, नालंदा, अरवल और जहानाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

इन इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी बिहार के सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।राज्य के अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बने रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि मंगलवार को भी हालात में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।मौसम विभाग ने पश्चिम और मध्य बिहार के 24 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

