थावे मंदिर चोरी कांड में शामिल दूसरा चोर मोतिहारी का निकला गिरफ्तार करने गई पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़,आरोपी के पैर में लगी गोली मुकुट का कुछ हिस्सा भी बरामद

गोपालगंज, 27 दिसम्बर (निज संवाददाता) चर्चित थावे माता मंदिर में चोरी कांड में संलिप्त दूसरे चोर को पकड़ने गई पुलिस व चोर के बीच भिड़ंत हो। बचाव में पुलिस द्वारा की गईं कार्रवाई में चोर के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ जिले के थावे थाना क्षेत्र के रीखई टोला गांव के समीप की है।

घायल अवस्था में उसे तत्काल सदर/मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। जख्मी चोर की पहचान मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गोविंदगंज वार्ड नंबर–12 निवासी अनवर अंसारी के 21 वर्षीय पुत्र इजमामुल आलम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह वर्तमान में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव में रह रहा था। दरअसल, बीते 17 दिसंबर को थावे मंदिर के गर्भगृह से मां के बहुमूल्य मुकुट समेत आभूषणों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गाजीपुर जिले के बेटावर निवासी मास्टरमाइंड दीपक राय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, उसका एक साथी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी और चोरी गए मुकुट व आभूषणों की बरामदगी के लिए पुलिस की 12 टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थावे थाना क्षेत्र के रीखई टोला के पास फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित मॉडल अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने पुलिस टीम से पूरी घटना की जानकारी ली और घायल आरोपी से भी पूछताछ की। एसपी ने बताया कि यह मुठभेड़ चोरी के आरोपी को पकड़ने के दौरान हुई है। पुलिस ने मौके से चोरी किए गए मुकुट का एक हिस्सा बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी ने चोरी के बाद मंदिर से करीब 1500 मीटर दूर छिपा दिया था और दोबारा लेने के लिए वहां पहुंचा था।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की योजना पहले से बनाई गई थी। मंदिर के लॉकर से मुकुट निकालकर उसे सुरक्षित स्थान पर छिपा दिया गया था। एसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी चोरी गए आभूषण और मुकुट के अन्य हिस्से भी बरामद कर लिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। लगातार गश्त की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी से जुड़ा पूरा सामान बरामद कर मामले का खुलासा कर लिया

More From Author

जद-यू का मास्टरस्ट्रोक: हर जिले में होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह, संगठन को मिलेगी नई ताकत

24 साल बाद चमत्कार: मृत समझे गए पिता जिंदा लौटे, परिवार में खुशी का लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:37 pm, Aug 12, 2026
temperature icon 37°C
Partly Cloudy
Humidity: 40 %
Pressure: 998 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 43%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 3% 8 mph 44% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 3% 6 mph 49% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 5% 4 mph 56% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.06 mm 13% 8 mph 64% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.13 mm 20% 10 mph 70% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.68 mm 33% 6 mph 57% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 7% 4 mph 47% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.37 mm 27% 4 mph 53% 998 mb 0 cm