
पटना, 29 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार के जमुई में हुए रेल हादसे के बाद यात्रियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। पटरियों की मरम्मत, ट्रेनों के डायवर्जन और आपसी समन्वय की कमी ने हालात और बिगाड़ दिए। पूर्व रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के बीच तालमेल टूटने से यात्रियों को ठिठुरती ठंड में घंटों ट्रेनों में फंसा रहना पड़ा।मालगाड़ी दुर्घटना के कारण मुख्य मार्ग बाधित है।

इसे देखते हुए हावड़ा मंडल ने अमृतसर-हावड़ा मेल और राजेंद्र नगर-हावड़ा सुपरफास्ट को डायवर्ट करने का आदेश जारी किया था। यात्रियों को पटना-गया-धनबाद-आसनसोल रूट की जानकारी दी गई।लेकिन दानापुर रेल मंडल ने बिना सूचना गया की जगह किऊल-भागलपुर-गुमानी-बर्द्धमान मार्ग पर ट्रेनें मोड़ दीं।

इससे समयसारिणी ध्वस्त हो गई और यात्री असमंजस में पड़े रहे।मामले पर हावड़ा के DRM ने एक्स पर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर मिस-कम्युनिकेशन बताया। सवाल है कि जिम्मेदारी तय होगी या यात्रियों की परेशानी यूं ही बढ़ती रहेगी। रेलवे प्रशासन से जवाबदेही और त्वरित समन्वय की मांग तेज होती जा रही है। लगातार

