जिंदा फौजी कागजों में ‘मृत’, 11 साल से खुद को साबित कर रहा है ज़िंदा

समस्तीपुर, 30 दिसम्बर (समस्तीपुर डेस्क) समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और भूमि रिकॉर्ड प्रणाली की पोल खोल दी है। देश की सीमा पर सेवा दे चुके एक रिटायर्ड सैनिक को सरकारी रिकॉर्ड में 11 साल पहले ही ‘मृत’ घोषित कर दिया गया, जबकि वह आज भी जिंदा है और न्याय के लिए भटक रहा है।

मामला कल्याणपुर प्रखंड के झखरा गांव का है। यहां के 63 वर्षीय रिटायर्ड सैनिक अरुण कुमार ठाकुर को वर्ष 2014 में कागजों में मृत दिखा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि गांव के भू-माफिया ने उनकी जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। सच्चाई तब सामने आई जब हाल ही में कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और दावा किया कि अरुण ठाकुर की मौत हो चुकी है।अरुण ठाकुर का आरोप है कि जमीन हड़पने की साजिश के तहत माफिया ने उनके बेटों को शराब की लत में फंसाया और करीब छह कट्ठा जमीन अपने नाम करा ली।

सबसे बड़ी चाल उन्हें कागजों में मृत घोषित करना था, ताकि उनका हक पूरी तरह खत्म हो जाए।न्याय न मिलने से परेशान अरुण ठाकुर गले में “मैं जिंदा हूं” की तख्ती लटकाकर दफ्तर-दफ्तर घूम रहे हैं। आखिरकार वे समस्तीपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम रोशन कुशवाहा को आवेदन सौंपा। डीएम ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

More From Author

नए साल से पहले बिहार की नौकरशाही में भूचाल, 15 IAS अफसरों का तबादला, संजीव हंस की वापसी पर सियासी हलचल

AI तस्वीर से सियासी तूफान, बीजेपी रथ पर दिग्विजय–थरूर को दिखाने पर भड़के शकील अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:01 pm, Jun 26, 2026
temperature icon 37°C
Mist
Humidity: 45 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 1% 8 mph 21% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 17 mph 42% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 1% 7 mph 41% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 1% 10 mph 38% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 13 mph 32% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 1% 8 mph 25% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
45°/46°°C 0 mm 1% 4 mph 18% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
43°/46°°C 0.16 mm 13% 3 mph 20% 994 mb 0 cm