आपदा पीड़ितों का खजाने पर पहला हक, नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार ने बांटी राहत राशि

नालंदा, 02 जनवरी (अविनाश पांडेय) बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ित परिवारों का है। सरकार दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मंत्री शुक्रवार को बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने आपदा में परिजनों को खोने वाले तीन पीड़ित परिवारों को सहायता राशि का चेक सौंपा।मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात सीकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि बिहारशरीफ प्रखंड के तेतरावां गांव में सकरी नदी के तेज बहाव में बह जाने से स्वर्गीय मिथिलेश राउत के पुत्र अंकुश कुमार की मौत हो गई थी।

इस हादसे में मृतक की पत्नी रेखा देवी को आपदा सहायता मद से चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।वहीं, मानपुर थाना क्षेत्र के बेलछी शरीफ गांव में वज्रपात की चपेट में आने से बुंदेल जमादार के पुत्र अंकित कुमार की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी सुशीला देवी को भी चार लाख रुपये की सहायता दी गई। इसके अलावा, दीपनगर बायपास पर सड़क दुर्घटना में सुखदेव विश्वकर्मा के पुत्र श्रवण कुमार की असामयिक मौत पर उनकी पत्नी शशि देवी को तात्कालिक राहत के रूप में 20 हजार रुपये का चेक सौंपा गया।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

More From Author

लालू के नए बंगले पर सियासी भूचाल, जांच की मांग पर राजस्व मंत्री का बड़ा ऐलान

बक्सर में किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, Farmer Registry से मिलेगी हर योजना का सीधा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:22 pm, Jun 26, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 56 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
46°/46°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 18% 995 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 16 mph 35% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 1% 7 mph 41% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 1% 10 mph 38% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 13 mph 32% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 1% 8 mph 25% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
45°/46°°C 0 mm 1% 4 mph 18% 996 mb 0 cm