घने कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक: उत्तर से पूर्व तक कांपा देश, IMD का बड़ा अलर्ट

नई दिल्ली, 03 जनवरी (अशोक “अश्क”) देशभर में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 से 7 दिनों तक उत्तर भारत से पूर्वी राज्यों तक घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी हालात गंभीर बने रहेंगे।

आईएमडी के अनुसार 4 और 5 जनवरी को बिहार में भीषण शीतलहर चल सकती है। वहीं 4 से 6 जनवरी तक पंजाब और 8-9 जनवरी को राजस्थान में भी शीतलहर का असर रहेगा। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में यह 8.1 डिग्री तक गिर गया। पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य के आसपास पहुंचने से बर्फ जमने और हल्की बर्फबारी की संभावना है।

कश्मीर घाटी में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। गुलमर्ग में पारा माइनस सात डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

More From Author

‘बॉर्डर 2’ के गीत लॉन्च पर भावुक हुए सनी देओल, बोले– पापा धर्मेंद्र से मिली देशभक्ति सिनेमा की प्रेरणा

नीतीश सरकार का जीविका कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 10 से 30% तक वेतन वृद्धि की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:52 am, Aug 12, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 75 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 3% 7 mph 37% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 2% 6 mph 35% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 2% 7 mph 40% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 46% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 5% 5 mph 54% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 4% 3 mph 57% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 5% 6 mph 54% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 3% 7 mph 46% 1002 mb 0 cm