
पटना, 03 जनवरी (पटना डेस्क) नए साल की शुरुआत में बिहार सरकार ने बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समाज जीविका से जुड़े हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार ने विभिन्न स्तरों पर 10 से 30 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।इस फैसले से राज्य जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यरत कर्मियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ग्रामीण विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

सरकारी आदेश के अनुसार राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारियों को 10 से 15 प्रतिशत जबकि ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को 20 से 30 प्रतिशत वेतन वृद्धि दी जाएगी। लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला नए साल का तोहफा माना जा रहा है।निदेशक उद्यम निदेशक विशेष कार्यपालक अधिकारी कार्यक्रम समन्वयक राज्य परियोजना प्रबंधक और राज्य वित्त प्रबंधक सहित राज्य एवं जिला स्तर के पदों को 10 प्रतिशत वृद्धि मिलेगी। जिला प्रोजेक्ट मैनेजर प्रोग्रामर और तकनीकी पदों को 15 प्रतिशत जबकि ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और थीमैटिक मैनेजर को 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दी गई है।

क्षेत्र समन्वयक सामुदायिक समन्वयक कार्यालय सहायक लेखाकार स्टेनो आईटी कर्मी और अन्य ब्लॉक कर्मियों को 30 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जीविका परियोजना से जुड़े सभी यंग प्रोफेशनल्स को प्रति माह 5000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। साथ ही सभी कर्मचारियों को मेडिक्लेम कवर

