
समस्तीपुर, 04 जनवरी (सेंट्रल डेस्क) समस्तीपुर प्रधान डाकघर के सभागार में भारतीय मजदूर संघ से मान्यता प्राप्त भारतीय डाक कर्मचारी संघ समूह ग के समस्तीपुर प्रमंडल का अधिवेशन संपन्न हुआ, जिसके बाद सांगठनिक चुनाव कराया गया। चुनाव में कर्मचारियों के हित, सेवा सुधार और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प लिया गया।

अधिवेशन में पुरानी पेंशन योजना बहाली, पदों की कमी दूर करने, काम के घंटे, बुनियादी सुविधाएं और अधिकारियों की मनमानी जैसे सवालों पर चर्चा हुई। समूह ग में राजाराम राकेश सचिव, आशुतोष अमर नंदन अध्यक्ष तथा अविनाश कुमार खजांची चुने गए। डाकिया संवर्ग में गुड्डू यादव अध्यक्ष और मनोज कुमार सचिव निर्वाचित हुए। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रदेश सचिव विकास कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार, विक्की कुमार सहित कई डाक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नेताओं ने एकजुटता, आंदोलन और संवाद के जरिए मांगें मनवाने का आह्वान किया, जिससे कर्मचारियों में नई ऊर्जा और भरोसा देखने को मिला, कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न रहा सफल रहा।

