
पटना, 04 जनवरी (पटना डेस्क) वैशाली जिले के लालगंज थाना से जुड़ा यह मामला इन दिनों पूरे महकमे में चर्चा का विषय बन गया है। यहां चोरी की जांच करते करते पुलिस खुद सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि डकैती के एक मामले में बरामद भारी नकदी, सोना और चांदी को जब्ती सूची में दर्ज करने के बजाय कथित तौर पर गबन कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान करीब 50 लाख रुपये नकद, लगभग दो किलो सोना और छह किलो चांदी बरामद हुई थी। लेकिन यह सामान कागजों में दर्ज नहीं किया गया। मामला सामने आते ही वैशाली के एसपी ललित मोहन शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया और लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा दरोगा सुमन झा को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया।

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि बिलनपुर गांव में चोरी का माल छिपाकर रखा गया है। छापे के दौरान कुछ संदिग्ध फरार हो गए जबकि एक महिला को हिरासत में लिया गया। आरोपी के रिश्तेदारों ने पुलिस पर सामान गायब करने का आरोप लगाया। एसपी ने कहा कि जांच जारी है सख्त

