AI का महासंग्राम: ‘AI Impact Summit 2026’ में उमड़ा सैलाब, पहले दिन हीं झलक रही अव्यवस्था

नई दिल्ली, 17 फरवरी (अशोक “अश्क”) भारत इस साल इंटरनेशनल स्तर के मेगा टेक इवेंट AI Impact Summit 2026 की मेजबानी कर रहा है। सरकार इसे दुनिया के सबसे बड़े AI आयोजनों में से एक बता रही है, लेकिन पहले दिन का अनुभव कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। एंट्री, सिक्योरिटी और कम्युनिकेशन को लेकर कन्फ्यूजन दिखा, भारी भीड़ के चलते कई जगह जाम जैसे हालात बन गए।

विजिटर्स को लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ा, जबकि कई एग्जिबिटर्स ने सिक्योरिटी चेक में देरी पर नाराज़गी जताई।यह भव्य आयोजन भारत मंडपम में हो रहा है, जहां पूरा एग्जिबिशन एरिया खचाखच भरा दिखा। MeitY के सचिव एस. कृष्णन के मुताबिक पहले ही दिन करीब ढाई लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। दूसरे दिन तक यह आंकड़ा तीन लाख पार पहुंच गया, जिसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। भारी भीड़ के कारण ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन रोकना पड़ा।समिट में 600 से अधिक स्टार्टअप्स अपने AI सॉल्यूशंस प्रदर्शित कर रहे हैं, जबकि 13 देशों के पवेलियन लगाए गए हैं। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में छात्र और रिसर्चर पहुंचे। पहले दिन की अव्यवस्था के बाद दूसरे दिन मैनेजमेंट में सुधार दिखा, हालांकि पवेलियन एरिया में भीड़ अब भी अपेक्षा से ज्यादा रही।

मेन बिल्डिंग में सरकारी और अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन की हाई-लेवल मीटिंग्स चल रही हैं, जबकि पब्लिक एरिया में AI टूल्स और इनोवेशन देखने के लिए भारी उत्साह दिखा। भीड़ और शुरुआती अव्यवस्था के बावजूद यह साफ है कि भारत में AI को लेकर उत्सुकता चरम पर है।

More From Author

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका: समस्तीपुर में 18 फरवरी को मेगा जॉब कैम्प, 32 हजार तक सैलरी का अवसर

3.25 लाख करोड़ की बड़ी डील! भारत खरीदेगा 114 राफेल, नागपुर में बनेंगे 96 फाइटर जेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:20 pm, Feb 17, 2026
temperature icon 20°C
Mist
73 %
1014 mb
5 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 6:23 am
Sunset: 5:44 pm
Hourly Forecast
12:00 am
temperature icon
15°/17°°C 0 mm 0% 4 mph 52% 1013 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
14°/15°°C 0 mm 0% 3 mph 60% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
13°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 56% 1015 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
23°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 35% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1012 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
24°/30°°C 0 mm 0% 2 mph 24% 1010 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1012 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 0% 6 mph 37% 1014 mb 0 cm