समस्तीपुर, 11 सितम्बर (राजेश झा) भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) समस्तीपुर लोकल कमिटी बैनर तले लगुनियां रघूकंठ में 61 परचाधारियों को 25 एकड़ जमीन पर पर्चा तत्कालीन राजस्व मंत्री रमई राम, जिलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी, डीसीएलआर,अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी की मौजूदगी में 2002 पटेल मैदान में शिविर के माध्यम से पर्चा दिया गया।

लेकिन जिला प्रशासन के लापरवाही,टालमटोल अवैध कब्जा धारी से मिली भगत से प्रभावित होने के कारण पर्चाधारी दर्दर की ठोकर खा कर सभी प्रशासनिक दरवाजा से परेशान हो कर सीपीआई एम के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के तीसरे दिन अंचल कार्यालय पर गणेश महतो की अध्यक्षता में सभा को सम्बोधित करते हुए माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह, लोकल सचिव उपेन्द्र राय,सीता देवी ने कहा पर्चा धारियों का मांग बिल्कुल सही है।जब तक जमीन पर अवैध कब्जा से मुक्त कराकर पर्चा धारियों को दखल नहीं होगा आन्दोलन जारी रहेगा। चार दिनों से डटे भूख हड़ताल पर बैठे श्रीमती इंदु देवी पवन देवी मुखिया देवी मीना देवी राम कुमारी देवी राकेश कुमार सोनेलाल पासवान राम ब्रिज पासवान रंजीत पासवान उपेंद्र पासवान बैठे हुए हैं एक महिला दो पुरुष की हालत बिगड़ने के कारण एम्बुलेंस से आए स्वास्थ्य विभाग की ने तीनों बेहोश को सलाईनिंग शुरू है।भूख हड़ताल के चौथे दिन अंचल पदाधिकारी से आंशिक वार्ता हुई। उन्होंने ने उच्च न्यायालय का कुछ कागजात दिखाया जो कागज पर्चा धारियों को दखल दिलाने में बाधक नहीं है। आंशिक वार्ता बेअसर रहा। उपर के पदाधिकारी अवैध कब्जाधारी के प्रभाव में आकर तानाशाही रवैया अपनाकर टालमटोल कर रहे है।

