ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025: अमनजोत कौर की धमाकेदार पारी से भारत ने श्रीलंका को हराया

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) भारत ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए श्रीलंका को 59 रनों से मात दी। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में डीएलएस मेथड के तहत भारत को विजेता घोषित किया गया। टीम इंडिया की इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं अमनजोत कौर, जिन्होंने निचले क्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 57 रन बनाए।


अमनजोत की यह पारी कई मायनों में ऐतिहासिक रही। वे भारतीय सरजमीं पर वनडे विश्व कप में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गईं। इससे पहले पूजा वस्त्राकर ने 2022 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 67 रन बनाए थे, लेकिन वह मैच न्यूजीलैंड में खेला गया था।
पंजाब के मोहाली की रहने वाली अमनजोत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई उभरती हुई स्टार बनकर सामने आई है। वे न सिर्फ बल्लेबाजी में, बल्कि गेंदबाजी में भी टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी साबित हो रही हैं। अमनजोत का क्रिकेट सफर आसान नहीं रहा। वे एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भुपिंदर सिंह, मोहाली में एक दुकान पर कारपेंटर के रूप में काम करते हैं।
क्रिकेट के प्रति अमनजोत के जुनून को देखकर उनके पिता ने हर मोड़ पर उनका समर्थन किया। उन्होंने अपनी बेटी को लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने से कभी नहीं रोका। पिता की इस सोच और समर्पण ने ही अमनजोत को आज एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकता सितारा बना दिया है।
इस बेहतरीन जीत के साथ भारत ने वर्ल्ड कप में अपने इरादे साफ कर दिए हैं और आने वाले मुकाबलों में भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

More From Author

नवरात्रों में मां वैष्णो देवी धाम पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

तुर्की से भारत को S-400 बदल रही है वैश्विक समीकरणों की दिशा, पाकिस्तान समर्थक तुर्की ने दिखाए नए संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:10 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 64 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
16°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 53% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 32% 1014 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
16°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 45% 1016 mb 0 cm