NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसएसपी पटना को नोटिसआठ सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 22 अप्रैल को अगली सुनवाई

पटना, 16 फरवरी (सेंट्रल डेस्क) राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में अब तक की गई कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन आठ सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

यह कार्रवाई मानवाधिकार मामलों के जानकार अधिवक्ता एस.के. झा द्वारा दायर याचिका पर की गई। याचिका में छात्रा की मौत को संदिग्ध बताते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। अधिवक्ता ने आयोग को अवगत कराया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों तथा छात्रा के शरीर पर पाए गए चोट के निशान सामान्य नहीं हैं और यह मामला गंभीर आपराधिक कृत्य की ओर संकेत करता है।जानकारी के अनुसार मृत छात्रा बिहार के जहानाबाद जिले की निवासी थी और पटना के मुन्नाचक, कंकड़बाग स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

घटना के बाद से छात्रा के परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या मानवाधिकार हनन के तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। याचिकाकर्ता ने अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की निगरानी में विशेष जांच दल (SIT) गठित कर मामले की गहन जांच कराने की मांग भी रखी है। इस मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को निर्धारित की गई है। अब सबकी निगाहें पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट और आयोग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

More From Author

कोलंबो में भारतीय तूफान: भारत ने 61 रन से पाकिस्तान को रौंदा, हार के बाद टीवी तोड़ते दिखे फैंस

आजीवन कारावास के खिलाफ सड़कों पर उतरा माले-आरवाईए, डुमरांव में गूंजे सरकार विरोधी नारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:35 pm, Apr 10, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 28 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 19 mph
Clouds: 25%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 19% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 16 mph 12% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 19 mph 8% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 18 mph 8% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 13% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 18% 1006 mb 0 cm